![]() |
| Source_Central Bank Of India |
अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Central Bank of India पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में BE/B.Tech या MCA की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 2 से 10 साल तक का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग स्केल के अनुसार तय की गई है।
- स्केल I: अधिकतम 30 वर्ष
- स्केल II और III: अधिकतम 35 वर्ष
- स्केल IV: अधिकतम 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- SC/ST को 5 वर्ष
- OBC को 3 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले centralbankofindia.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Specialist Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply बटन पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है।
- सामान्य / अन्य वर्ग: 850 रुपये
- महिला उम्मीदवार: 175 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

Social Plugin